हाउसिंग बोर्ड के लिए बनाए अंशुल के ‘लोगो’ को मिला पहला स्थान
रायपुर । छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की लोगो प्रतियोगिता में अंशुल कश्यप ने पहला स्थान पाया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 2700 लोगों ने हिस्सा लिया था। अंशुल ने अपने बेहतरीन डिजाइन से सभी को पीछे छोड़ दिया। राजधानी में हुए एक समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सिविल इंजीनियर अंशुल कश्यप को 2 लाख 50 हजार रुपए का चेक और प्रमाण पत्र दिया।
सरकार ने अंशुल के बनाए लोगो को ही गृह मंडल की नई पहचान बनाने का फैसला किया है। लोगो का इस्तेमाल मंडल के सभी दस्तावेजों, वेबसाइट और भवनों पर होगा। अंशुल की माता अन्नू कश्यप छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं ग्राम गाढ़ाकुसमी की बेटी हैं। वे समाज सेविका हैं। अंशुल के पिता रामशरण कश्यप ने कहा कि बेटे ने हमारा नाम रोशन किया है। अंशुल के मामा तिलक और राजेश चंद्रवंशी ने कहा कि भांजे की इस सफलता से ननिहाल वाले बहुत खुश हैं।कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने अंशुल की सफलता पर बधाई दी।भुवन वर्मा प्रधान संपादक अस्मिता और स्वाभिमान पत्रिका छत्तीसगढ़ शुभकामनाएं बधाई दिये हैं।
About The Author
