एक दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला 17 जून को
बिलासपुर, 15 जून 2026/कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विभाग बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में 17 जून को सवेरे 11 बजे से एक दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन कृषि महाविद्यालय बिलासपुर के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उप मुख्यमंत्री अरूण साव एवं दूसरे सत्र में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिले के लगभग 400 किसान कार्यशाला में शामिल होंगे।
About The Author

