रायपुर प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया गया सम्मान

0
90857d13-0ec5-4aa7-be93-fe9bff4c07f1

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव के अंतर्गत प्रदान किए गए जीवन पर्यंत पत्रकारिता सेवा सम्मान से सम्मानित उन वरिष्ठ पत्रकारों को, जो समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे, रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े, कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य संदीप पुराणिक ने वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध, प्रदेश की प्रथम महिला पत्रकार श्रीमती आशा शुक्ला तथा वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इक़बाल के निवास पहुंचकर उन्हें सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा, सम्मान पत्रक एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि इन वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने दीर्घ पत्रकारिता जीवन में निष्पक्ष, जनोन्मुखी और मूल्याधारित पत्रकारिता की मिसाल कायम की है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। रायपुर प्रेस क्लब उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता है। उल्लेखनीय है कि रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव में जीवन पर्यंत पत्रकारिता सेवा सम्मान के लिए शेषकरण जैन, बाबूलाल शर्मा, श्रीमती आशा शुक्ला, नरेन्द्र पारख, आसिफ इकबाल, सुहास राजिमवाले, दिवाकर मुक्तिबोध, कौशल शर्मा, परमानंद वर्मा, राजेश शर्मा (बबलू भैया), ओ.पी. शर्मा, सनत चतुर्वेदी, कौशल मिश्रा, ठाकुर राम साहू एवं मोहसिन अली सुहैल के सम्मान का निर्णय लिया था। सम्मान ग्रहण करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों ने रायपुर प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के पुरोधाओं का सम्मान करना न केवल उनकी सेवाओं का आदर है, बल्कि यह युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल्यों और दायित्वों के प्रति प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह को ऐतिहासिक और स्मरणीय पहल बताया। वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शंकर चंद्राकर फोटो जर्नलिस्ट गोकुल सोनी दीपक पांडे, पत्रकार साथी पवन ठाकुर भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed