केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की

39
688eae2d-ccd2-4b42-a3fc-4ace29fe7be9

बिलासपुर, 10 जून 2026/केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास के अंतिम दिन कोनी स्थित कुमार साहब स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार व्यवस्थाओं एवं स्वच्छता प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में स्थापित स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थिएटर सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं और अस्पताल संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.पी. सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 120 से 150 मरीज ओपीडी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते हैं। इसके अतिरिक्त आईपीडी में भर्ती मरीजों को भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए सेवा भावना और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की देखभाल जारी रखने की बात कही।
इस अवसर पर दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

39 thoughts on “केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की

  1. Hi there to all, for the reason that I am genuinely keen of reading this website’s post to be updated on a regular basis. It carries pleasant stuff.

  2. This is really interesting, You’re a very skilled blogger. I’ve joined your feed and look forward to seeking more of your magnificent post. Also, I’ve shared your site in my social networks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *