बिलासपुर बंगाली प्रीमियर लीग : क्रिकेट मैच बीबीपीएल 2026 सीजन 1 – बनर्जी चैलेंजर्स रहे विजेता
बिलासपुर। बिलासपुर बंगाली प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 2026 सीजन -1 का रोचक फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह बड़े ही उत्साह उमंग और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मैच का शुभारंभ मनेबेन्द्र नाथ चटर्जी सुब्रत बनर्जी एवं बी. सी. गोलदार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह के अतिथियों में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, अभय नारायण राय तथा विनय शर्मा शामिल रहे।
अतिथियों का सम्मान आयोजन समिति की ओर से लाल्टू घोष सिद्धार्थ भट्टाचार्य, रिंकू मित्रा, चंदन गांगुली,श्रीमती सुमिता दासगुप्ता, श्रीमती सुमेला चटर्जी, श्रीमती लीना बनर्जी व श्रीमती अनिता गोलदार द्वारा किया गया। फाइनल मुकाबला बंगाल टाइगर एवं बनर्जी चैलेंजर्स के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बनर्जी चैलेंजर्स ने विजय प्राप्त कर BBPL 2026 की विजेता टीम बनने का गौरव हासिल किया। वहीं बंगाल टाइगर टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी परिवेश धर को मैन ऑफ द सीरीज तथा मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई तथा दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज परिवेश धर को एक चमचमाती स्कूटी भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
मुख्य सहयोगी संस्थान में स्वर्णिम एरा ग्रुप सह सहयोगी में शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल मोपका,श्री गोपाल डेयरी, सीएमडी पीजी ग्रूप कालेज,मैप्स स्कूल परसदा, बीएनआई बिलासपुर, इसनवी सोलर एनर्जी, श्याम एंड संस, मेट्रो स्टूडियो सक्रिय सहयोग, ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच के स्टार अंपायर पप्पू पटाका, कमेंटेटर मनुराज सिंह तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले तकनीशियनों को भी संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य चंदन गांगुली ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। “खेल भावना, सौहार्द एवं बंगाली समाज की एकता का प्रतीक BBPL 2026 का यह आयोजन सफलता के साथ संपन्न हुआ।
About The Author






Website AllBankSWIFTCode.com is ( Complete world bank SWIFT Code ) for sale now, purchase it thru go daddy : https://checkoutlink.godaddy.com/9f493631-1e0d-475d-8349-661c914a692b
Gerçekten çok faydalı ve bilgilendirici bir içerik olmuş, emeğinize sağlık.