कुर्मी पारिवारिक यात्रा समूह की असम-शिलोंग-अरुणाचल प्रदेश की 15 दिवसीय यादगार यात्रा
यात्रा संस्मरण सावित्री वर्मा की कलम से…..
भिलाई।कुर्मी पारिवारिक यात्रा समूह के सदस्यों द्वारा बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रा आयोजन समिति ने 7 मई से 21 मई 2026 तक असम – शिलांग – अरुणाचल प्रदेश यात्रा आरम्भ किया जिसमें कुल वयस्क 68 यात्री सम्मिलित हो कर अपने यात्रा को सफल बनाए।
यात्रा की शुरुआत यात्रा संचालन समिति के पंच सदस्य देवप्रकाश वर्मा, श्रीमती राजेश्वरी वर्मा, श्रीमती सावित्री वर्मा, श्रीमती गीता वर्मा एवं मनहरण लाल वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग रेलवे स्टेशन से शुरू हुई। श्रीमती सावित्री वर्मा ने यात्रा संस्मरण बताते हुये कहि कि हम लोग सर्वप्रथम गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन और माता का आशीर्वाद लेने के पश्चात हमने गुवाहाटी भ्रमण किया। फिर सड़क मार्ग से शिलांग पहुंचे शिलांग लोकल घूमने के पश्चात अगले दिन चेरापूंजी को निकले जहां पर ऑर्किड गार्डन, एलीफैंट फॉल्स आदि घूमने के बाद हम अरुणाचल प्रदेश के लिए निकले, असम अरुणाचल बॉर्डर पार करने के बाद हम निकल पड़े दिरांग के लिए तत्पश्चात तवांग में रात्रि विश्राम किए. अगली सुबह हम लोकल टैक्सी से माधुरी झील तवांग गए उसके बाद सबसे प्रभावशाली जगह बुमला पास, जहाँ ऑक्सीजन अति कम हो जाता है, उसके बाद ही भारत चीन बॉर्डर पर फोटो खींचना, बर्फ से ढके जमी पहाड़ चोटियां सभी को एक क्षण में ही अपने ओर मुग्ध कर लेता है। कुछ देर वहां रुके उसके बाद काफी साइट ऐसे घूमने के बाद अब धीरे धीरे घर वापसी होने लगी और 21मई को हम सभी सकुशल अपनी यात्रा पूरा किये।
About The Author


