साफ सुथरा आवास् – स्वस्थ जीवन :हर्ष किंगडम में स्वच्छता अभियान

1
308a83a5-d48f-41e9-b869-8b43c8554ec3

बिलासपुर।हर्ष किंगडम सोसाइटी, अशोक नगर सरकंडा, के रहवासियों ने आज अपनी ही सोसाइटी में स्वच्छता अभियान चला कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया । इस अभियान में सोसाइटी सभी ब्लॉक से सदस्य गण शामिल हुए और लाउन् की सफाई में अपना अमूल्य श्रमदान दिया।

यह संदेश देने का मुख्य उद्देश्य है कि समिति के समस्त रहवासी स्वच्छता के प्रति जागरूक हों और आज हर्श किंगडम सोसाइटी बिलासपुर की उन चुनिंदा स्वच्छ सिसाइटी में गिनी जाती है जो परंपरागत तरीके से इसका ध्यान रखते हैं. हर्ष किंगडम से डॉक्टर अरुण अग्रवाल, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि श्रमदान की कड़ी में चिट पद्धति से ए के शर्मा को उत्तम श्रमदान के लिए पुरस्कृत किया गया। उन्होंने आगे कहा कि हम सब अपील करते हैं कि जागरूकता, सुरक्षित पर्यावरण, और सामुदायिक भागीदारी से स्वच्छता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इस दौरान डीके जायसवाल ए के पांडे, सतीश सिंह, डॉक्टर अभय सिंह, मुकेश शर्मा, विनोद सिंह संजय, पटेल शाह और अन्य हर्ष किंगडम के रहवासी उपस्थित थे।

About The Author

1 thought on “साफ सुथरा आवास् – स्वस्थ जीवन :हर्ष किंगडम में स्वच्छता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *