छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज गीत नृत्य संगीत प्रतियोगिता…
कुर्मी समाज के युवक युवतियों के लिए प्रतियोगिता
————————-
रायपुर।सामाजिक स्तर पर संगीत और नृत्य प्रतियोगिताएं सामुदायिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और व्यक्तिगत विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। ये आयोजन न केवल विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने, तनाव कम करने, सामाजिक संवाद और कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक साझा मंच प्रदान करते हैं, जो सामाजिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
संगीत और नृत्य हमारी सांस्कृतिक पहचान के अभिन्न अंग हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी पारंपरिक कलाओं से जुड़ी रहती है और वे जीवित रहती हैं।
मंच पर प्रदर्शन करने से बच्चों और युवाओं में मंच का डर दूर होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से व्यक्त करना सीखते हैं।
ये मंच छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करते हैं और कलाकारों को मनोरंजन उद्योग में करियर बनाने के अवसर प्रदान करते हैं
यह प्रतियोगिता एकल गायन, युगल गायन, और समूह में नृत्य और गायन में अलग अलग होगा।
यह प्रतियोगियों पहले राज स्तर पर आयोजित होगी जो कि राज प्रधान और वहां के सांस्कृतिक प्रभारी के के निगरानी में होगी उनके मार्गदर्शन पर होगी।
सभी राज स्तर पे चयनित होने वाले सभी प्रतिभागियों को केंद्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होना होगा ।
केंद्रीय स्तर पर प्रथम आने वाले विजेताओं के सामाजिक स्तर पर बनने वाले गीत संगीत एल्बम में गाने का और नृत्य अभिनय करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागी अपनी कला का सर्वोच्च प्रदर्शन करके आगे अपन नाम प्रसिद्धि हासिल कर सकेगा *नियम व शर्तें*
यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी पहला जूनियर
6 वर्ष से 14 वर्ष तक दूसरा सीनियर
14 वर्ष से 32 वर्ष तक।
समय सीमा कम से कम 3 मिनट और अधिकतम 5 मिनट होगा।
यह प्रतियोगिता अपने वाद्य संगत कारों के साथ या रिकॉर्डिंग पर नृत्य प्रस्तुत किया जा सकेगा।
सामूहिक गीत – नृत्य प्रतियोगिता में कम से कम 6 सदस्य और अधिकतम 10 सदस्य हो सकेंगे।
प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले गीत के बोल लिखवाने होंगे उसी गीत की प्रस्तुति मंच पर करना अनिवार्य होगा।
प्रतिभागियों को अपने अपने राज स्तर पर पंजीकृत करवाना होगा।
पंजीयन के समय अपना आयु प्रमाण पत्र ,
आधार कार्ड नंबर और
2 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य होगा।
वेशभूषा शालीनता पूर्ण होने चाहिए।
निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
मंच के पीछे अनुशासन व्यवस्था बनाएं रखना अनिवार्य होगा। किसी भी प्रकार की बहस या दुर्व्यवहार पर आयोग घोषित कर दिया जाएगा और पंजीयन निरस्त कर दिया जाए।
प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के समय सीमा के 2 घंटे पहले प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
About The Author

