द्रोणा पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
बिलासपुर।द्रोणा पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के माल्यार्पण के साथ किया गया। अभिभावकों का स्वागत शिक्षिका अनामिका मिश्रा द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. अशोक पांडेय एवं अध्यक्ष श्रीमती मीनू पांडेय द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी गई और उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।प्राचार्या मानसी गोवर्धन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनका मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग की तथा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाओं सहित ट्रॉफी प्रदान की।

उपप्राचार्य रमा मिश्रा ने विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उत्साहवर्धक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्कूल में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों ने खुप फोटो खींची और एन्जॉय किया ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विधि सिंह द्वारा किया गया। शिक्षिकाओं में प्रतिभा गुप्ता, खुशी सिंह, प्रेरणा कोरी, सावित्री क्षत्री, सुषमा मिश्रा, हेमलता बैस, प्रीति, सुप्रिया, साक्षी एवं पूजा द्वारा सुंदर सजावट कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभांगी दांडेकर, श्रद्धा गुप्ता एवं सुधीर ताम्रकार का विशेष सहयोग रहा।
About The Author


I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.