Assembly Election 2026; असम-केरल-पुडुचेरी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, EVM में बंद हुआ फैसला

0
assembly-elections-

Assam, Kerala, and Puducherry Assembly Election 2026 Voting : देश के तीन महत्वपूर्ण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है. पुडुचेरी, केरलम और असम में सुबह सात बजे से वोटिंग समाप्त गई है.

असम, केरलम (केरल) और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज एक चरण में मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला.

विधानसभा चुनाव के अलावा आज कर्नाटक की 2 सीटों, नागालैंड में एक सीट, त्रिपुरा में एक सीट पर उपचुनाव हुआ. वहीं, गोवा में भी एक सीट पर उपचुनाव होना था, लेकिन वहां के उपचुनाव पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है.

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि असम में 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने के लिए 31,940 मतदान केंद्र बनाए गए थे. असम के 35 जिलों में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने 1.5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था. संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष रूप से माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे. यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच रहा, जहां मतदाता लाखों की संख्या में अपने भविष्य के जन प्रतिनिधियों को चुनने के लिए केंद्रों पर पहुंचे.

इसी तरह केरलम की सभी 140 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में थे. जहां एलडीएफ तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहा है तो यूडीएफ अपनी खोई जमीन तलाश रहा है और एनडीए राज्य में अपना खाता खोलने की उम्मीद लगाए बैठा है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *