छात्रसंघ चुनाव फिलहाल नहीं: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा का स्पष्ट बयान

1
download (1)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच राज्य सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने साफ शब्दों में कहा है कि फिलहाल छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर सरकार के स्तर पर कोई विचार नहीं किया गया है और न ही इसकी कोई संभावना है। दूसरी ओर, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर NSUI लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पिछले कई दिनों से संगठन के कार्यकर्ता प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में NSUI ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय का घेराव कर अपनी मांग को जोरदार तरीके से उठाया था।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की। कुछ स्थानों पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। NSUI नेताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों की आवाज को संस्थागत रूप देने का माध्यम है और इसे लंबे समय से बंद रखना छात्रहितों के खिलाफ है। संगठन का आरोप है कि सरकार जानबूझकर इस मुद्दे को टाल रही है।

About The Author

1 thought on “छात्रसंघ चुनाव फिलहाल नहीं: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा का स्पष्ट बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *