माई भारत अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर में

2
eb230254-2df6-4d22-8067-7f8e4675a6a5

बिलासपुर। भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संस्था My Bharat द्वारा 10 से 14 मार्च तक अंतर्राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर के होटल सेफरॉन में किया गया था। इसमें आंध्रप्रदेश के 37 युवक-युवतियों ने भाग लिया। प्रतिदिन इन्हें अलग अलग विषय विशेषज्ञों ने व्यक्तित्व निर्माण सहित संस्कृति आदि पर व्याख्यान दिया। कल अंतिम दिवस समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ जय शंकर यादव डीन एवं डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र वितरित किया.

सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने अंदाज में फीडबेक दिया. सभी ने जय जोहार – जय छत्तीसगढ़ बोलकर यहां की संस्कृति को सराहा. My Bharat बिलासपुर छत्तीसगढ़ के जिला युवा अधिकारी एस के डे. एम एल सोनी जी और उनकी टीम ने जो आव भगत किया उसको सराहा. डॉ यादव ने सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें दी. ऐसे आयोजन से युवाओं को सभी जगहों की संस्कृति रीति रिवाज को जानते समझने का मौका मिलता हैं. छत्तीसगढ़ में सबको आकर युवा शिविर में भाग लेने पर भी बहुत-बहुत बधाई दी।

About The Author

2 thoughts on “माई भारत अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *