बिलासपुर ज्वेलरी रॉबरी केस में बड़ा एक्शन: एनकाउंटर के बाद मिर्जापुर से लुटेरे गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोना बरामद
मिर्जापुर: हाल ही में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ज्वैलरी कारोबारी के यहां लूट की वारदात हुई। वहीं, इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले से पकड़े गए हैं। मिर्जापुर पुलिस ने अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि बाकी को पकड़ लिया गया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वैलरी कारोबारी से सोना लूटने के बाद भाग रहे चार बदमाशों को मिर्जापुर पुलिस ने अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि बाकी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ढाई किलो सोना बरामद किया, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि लूट के दौरान ढाई किलो सोना चोरी हुआ था और लगभग उतना ही पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की पकड़ में तेजी लाई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरी लूट की साजिश और इसमें शामिल अन्य अपराधियों का पता लगाया जाएगा। मामले में अभी जांच जारी है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
About The Author

