एसईसीएल मुख्यालय में कंज़्यूमर मीट का आयोजन, गुणवत्ता पर विशेष फोकस
बिलासपुर।एसईसीएल द्वारा आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में कोयला उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने की।
इस दौरान निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने स्पष्ट रूप से कहा कि टीम एसईसीएल अब “गुणवत्ता सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल का उद्देश्य केवल अधिक कोयला उत्पादन नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता युक्त, भरोसेमंद और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से खुलकर अपने सुझाव एवं विचार साझा करने का आह्वान किया और विश्वास दिलाया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। श्री दुहन ने आश्वस्त किया कि गुणवत्ता नियंत्रण, पारदर्शिता, तकनीकी उन्नयन और बेहतर समन्वय के माध्यम से एसईसीएल उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा तथा उद्योगों की ऊर्जा आवश्यकताओं की विश्वसनीय पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
निदेशक (तकनीकी संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने अपने संबोधन में “Production with Purity, Dispatch with Quality” के मंत्र को दोहराते हुए कहा कि उत्पादन प्रक्रिया से लेकर डिस्पैच तक हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही एसईसीएल की वास्तविक सफलता है।
बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक (खनन/विक्रय) अजीत चौधरी द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कंपनी की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रणाली, गुणवत्ता प्रबंधन तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान उपभोक्ताओं ने कोयले के मूल्य की वापसी (Refund of Coal Value), बैंक गारंटी, गुणवत्ता युक्त कोयले की आपूर्ति एवं अन्य परिचालन संबंधी विषयों पर प्रश्न एवं सुझाव प्रस्तुत किए। सीएमडी हरीश दुहन संपूर्ण बैठक के दौरान उपस्थित रहे तथा सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (गुणवत्ता) संजीव निगम, महाप्रबंधक (वित्त) श्रीमती रोंटी बसु सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
About The Author



Awesome! Its genuinely remarkable post, I have got much clear idea regarding from this post
Emisyon ve sera gazı iyileştirmeleri konusunda analiz, raporlama ve aksiyon planlarımızı EcoSinerji Proje, Uygulama ve Danışmanlık Ofisi ile oluşturarak somut azaltım hedeflerine ulaştık; ayrıntılar için https://ecosinerji.com
For the reason that the admin of this site is working, no uncertainty very quickly it will be renowned, due to its quality contents.
태국환전
Enerji Yönetimi süreçlerimizi analiz ederek tüketimimizi kontrol altına almamızda EcoSinerji Proje, Uygulama ve Danışmanlık Ofisi profesyonel yaklaşım sergiledi; detaylar için https://ecosinerji.com
I do not even understand how I ended up here, but I assumed this publish used to be great