16 फरवरी से गांव- गांव में लगेगा एग्रीस्टेक पंजीयन शिविर, पंजीयन से वंचित 25 हजार किसानों के लिए विशेष पहल

45
IMG_7846

बिलासपुर, 13 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को लाभ सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर जिले में 16 फरवरी से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर एक माह तक संचालित होंगे और जिले के प्रत्येक गांव में लगाए जाएंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन एवं किसानों का ई-केवाईसी किया जाएगा। जिले में लगभग 25 हजार किसान अभी भी एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन से वंचित हैं, जिसके कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिविर पूर्णतः निःशुल्क होंगे और ग्राम पंचायत अथवा अन्य शासकीय भवनों में आयोजित किए जाएंगे।कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) एवं लोक सेवा केंद्र के प्रतिनिधि शिविर में उपस्थित रहेंगे।शिविर दो चरणों में संचालित किए जाएंगे तथा अधिकारी सप्ताह में दो बार प्रत्येक गांव का दौरा करेंगे। किसानों को शिविर में केवल अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। मौके पर ही उनका पंजीयन और ई-केवाईसी पूर्ण कर दी जाएगी, जिससे उन्हें योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो सकेगा।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कलेक्टर ने शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोटवारों के माध्यम से गांव-गांव मुनादी कर किसानों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने जिले के किसानों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर पंजीयन एवं ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करें।

About The Author

45 thoughts on “16 फरवरी से गांव- गांव में लगेगा एग्रीस्टेक पंजीयन शिविर, पंजीयन से वंचित 25 हजार किसानों के लिए विशेष पहल

  1. Harika bir paylaşım, özellikle konunun önemli detayları oldukça net bir şekilde açıklanmış. İnsanları çeşitli karmaşık anahtar kelimelerle yormak yerine, okumaktan keyif alacağı içerikler her zaman daha iyidir. Kaliteli paylaşım adına teşekkür eder, paylaşımlarınızın devamını sabırsızlıkla beklerim.

  2. naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *