वर्दी से विजेता तक: सीआरपीएफ जवान तोमन कुमार की पैरा तीरंदाजी में ऐतिहासिक उड़ान, सपना पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना
बिलासपुर,02 फरवरी 2026/कहते हैं कि जब इरादे मजबूत हों, तो विपरीत परिस्थितियाँ भी रास्ता रोक नहीं पातीं। इस कथन को साकार कर दिखाया है बिलासपुर के राज्य प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे पैरा तीरंदाज तोमन कुमार ने, जिन्होंने 7वीं एनटीपीसी पैरा राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक एनएसआईएस पटियाला (पंजाब) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में तोमन कुमार ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक तथा टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को दोहरी सफलता दिलाई। टीम स्पर्धा में उन्होंने अमित कीर्तनिया के साथ मिलकर यह उपलब्धि हासिल की। बालोद जिले के निवासी तोमन कुमार पिछले दो वर्षों से बिलासपुर आर्चरी एकेडमी में तीरंदाजी का नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ पैरा तीरंदाजी टीम के मुख्य प्रशिक्षक श्री मनमोहन पटेल के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण सफर में प्रशिक्षक पंकज सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उल्लेखनीय है कि तोमन कुमार सीआरपीएफ के जवान रह चुके हैं। नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए आईईडी ब्लास्ट में उन्होंने अपना बायाँ पैर खो दिया, लेकिन इस कठिन हादसे ने उनके हौसले को कमजोर करने के बजाय और अधिक सशक्त बना दिया। जीवन की इस बड़ी चुनौती के बाद उन्होंने खेल को अपना संबल बनाया और पैरा तीरंदाजी में नया मुकाम हासिल किया। तोमन कुमार का सपना है कि वे भविष्य में पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश, राज्य एवं जिले का नाम गौरवान्वित करें। वर्ष 2017 से पूर्व वे सक्रिय रूप से देश सेवा में कार्यरत रहे और आज भी उसी राष्ट्रभक्ति और जज़्बे के साथ खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। तोमन कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता से बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खेल प्रेमियों में उत्साह और गर्व का माहौल है। उनकी संघर्षगाथा न केवल पैरा खिलाड़ियों बल्कि सामान्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
आज तोमन कुमार केवल एक सफल पैरा तीरंदाज ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के पैरा खेल जगत के लिए एक युथ आइकॉन के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश में पैरा खेलों को नई पहचान, आत्मविश्वास और दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। तोमन कुमार की उपलब्धि पर खेल अधिकारी ए. एक्का सहित विभिन्न खेल संघ से जुड़े अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।
About The Author


I very delighted to find this internet site on bing, just what I was searching for as well saved to fav
Solid resource. Bookmarked. Greetings from Yakutsk! Let’s trade links.
I really like reading through a post that can make men and women think. Also, thank you for allowing me to comment!
Teknoloji Kıbrıs Teknoloji Kıbrıs, Kıbrıs teknoloji, teknolojikibris, elektronik eşyalar, Kıbrıs ucuz ev eşyası, teknolojik aksesuar kıbrıs
Really impressed with this site. Saved! I’m from Yakutia. Let�s do a link exchange!
such an indepth and professional article, i enjoy it, you can visit my page, the best webdesign agency in dortmund Germany https://webdesignagenturdortmund.de/ top webdesigners. Thank you
Adding this to my “useful” folder. Thanks!
Wrapped, ready, and remarkably easy. Why stress when you can just shop the holiday gift set?
You’re so awesome! I don’t believe I have read a single thing like that before. So great to find someone with some original thoughts on this topic. Really.. thank you for starting this up. This website is something that is needed on the internet, someone with a little originality!
Awesome! Its genuinely remarkable post, I have got much clear idea regarding from this post
dxd global | Marka yönetimi Kıbrıs , sosyal medya yönetimi, promosyon ürünleri, Seslendirme Hizmeti , SEO , Dijital pazarlama , Videografi
Thanks for the help. Bookmarked! I�m checking in from Yakutsk. Link exchange?
Great insights here. Saved to my favorites. Hello from Yakutsk! I’d love to exchange website links.
Great information shared.. really enjoyed reading this post thank you author for sharing this post .. appreciated
Very well explained. Saving this!
I was very happy to search out this net-site.I wanted to thanks to your time for this wonderful learn!! I definitely enjoying every little bit of it and I’ve you bookmarked to take a look at new stuff you weblog post.