शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा 25 जनवरी को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर : शामिल होंगे 15 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर

WhatsApp Image 2026-01-23 at 19.05.37

बिलासपुर । शोभा टाह के 19वीं पुण्यतिथि पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है । 25 जनवरी को आयोजित इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में में लगभग 15 अलग-अलग फैकल्टी के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इस विशाल आयोजन की तैयारी व्यापक स्तर में अंतिम चरण में है। विदित होगी लगातार गत 18 साल से निरंतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक के साथ जरूरतमंद एवं अंतिम पंक्ति के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध अनिल टाह यह अभियान को निरंतर जारी रखे हुए हैं ।

इस वर्ष का निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर 25 जनवरी को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जरूरतमंद लोगों को चश्मा हियरिंग मशीन ट्राईसाईकिल का भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। जो कि स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्या चिंगराजपारा में आयोजित किया गया है। वही इस वर्ष सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ लॉयर द्वारा जरूरतमंद को निशुल्क कानूनी सलाह हेतु स्टॉल लगाया जा रहा है।

About The Author

You may have missed