15 फ़रवरी को भव्य रुद्राभिषेक और भजन संध्या का आयोजन, महाशिवरात्रि के अवसर पर अलका चंद्राकर देंगी प्रस्तुति
बिलासपुर।नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लक्की चंदन सेवा समिति, बिलासपुर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव दिनांक 15 फरवरी 2026 को बाजपेयी ग्राउंड खेल मैदान, प्रताप टॉकीज चौक, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न होगा।
महोत्सव के अंतर्गत भगवान शिव की आराधना हेतु रुद्राभिषेक, समाज सेवा के उद्देश्य से ब्लड डोनेशन कैंप, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा तथा आध्यात्मिक वातावरण को भक्तिमय बनाने हेतु भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
भजन संध्या कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सु-प्रसिद्ध लोक एवं भजन गायिका अलका चंद्राकर जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिनकी सु-मधुर वाणी में प्रस्तुत शिव भजनों से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो उठेगा।
आयोजक समिति द्वारा बताया गया कि महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। समिति का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से नगरवासियों को आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ समाज सेवा से जोड़ना है।
इस आयोजन को सफल बनाने में लक्की चंदन सेवा समिति के सक्रिय सदस्य विशाल केशरवानी, के. दीपक रजक एवं आशीष साहू का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
लक्की चंदन सेवा समिति, बिलासपुर ने समाचार पत्रों के माध्यम से समस्त नगरवासियों, श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की विनम्र अपील की है।
About The Author
