रायपुर का पुलिस अधीक्षक कार्यालय हुआ सील :ओएम शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक निकला कोरोना पॉजिटिव
हमर देस-हमर प्रदेस
भुवन वर्मा बिलासपुर 17 जुलाई 2020

(शशि कोन्हेर द्वारा)
रायपुर। राजधानी के थानों के बाद अब कोरोना वायरस एसपी ऑफिस तक पहुंच गया है. आज एसपी ऑफिस के ओएम शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक कोरोना पॉजिटिव मिला है. दो दिन पहले प्रधान आरक्षक ने तबीयत खराब होने के बाद कोरोना टेस्ट कराया था. रिपोर्ट में आरक्षक के पॉजिटिव मिलने के बाद एसपी ऑफिस को सील कर दिया गया है.एडिशनल एसपी के मुताबिक, एसपी कार्यालय के ऊपर ओएम शाखा में काम करने वाला एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है. उसके प्राइमरी कॉन्टेक्ट का कोरोना टेस्ट कराया गया है. एहतियात के तौर पर 17 से 20 जुलाई यानी चार दिनों के लिए कार्यालय बंद रहेगा.
About The Author


Unleash your potential and rise as the top player Lucky cola