बंटी बबली उर्फ सृष्टि चंद्र प्रकाश वर्मा के नये काले कारनामे : फ्लैट बेचने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी कर बेचा; पहले भी कर चुके हैं अनेक-लूट के वारदात, अब फरार पुलिस कर रही तलाश

13
IMG_5529

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के व्यापार विहार स्थित श्रीराम टावर के फ्लैट को बेचने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी दंपती ने रुपये लेने के बाद भी फ्लैट को दूसरे को बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

भारतीय नगर में रहने वाली बोगी उमा देवी (46) ने बताया कि जगन्नाथपुरम राजकिशोर नगर में रहने वाले श्रृष्टि चंद्र वर्मा और उसके पति चंद्रप्रकाश वर्मा उर्फ बिलासपुर के कुख्यात बंटी और बबली के नाम पर व्यापार विहार स्थित श्रीराम टावर में फ्लैट था। इसे दोनों बेचना चाहते थे, इसकी जानकारी होने पर महिला ने उनसे संपर्क किया। फ्लैट पसंद आने पर उन्होंने 20 लाख रुपये में खरीदने का सौदा तय कर लिया। बयाना के तौर पर उन्होंने 11 लाख रुपये चेक के माध्यम से श्रृष्टि और उसके चंद्रप्रकाश पति को दिए। बाद में उन्होंने पांच लाख रुपये और दिए। इसके बाद तीन लाख नकद दिए। शेष रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात हुई थी। रुपये मिलने के बाद पति-पत्नी रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करने लगे। बाद में उन्होंने फ्लैट किसी दूसरी महिला के पास बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला ने उनसे अपने रुपये वापस मांगे। तब वह रुपये भी वापस करने इन्कार करने लगा। महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। इस बीच बंटी और बबली उर्फ चंद्र प्रकाश सृष्टि पति-पत्नी फरार हो गए है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विदित हो की इससे पहले अनेक फ्रॉड ब्लैकमेलिंग के कारनामे प्रख्यात जोड़ी को क्या जोड़ी लेकर चुके हैं। 3 साल पूर्व व्यापार मेला त्रिवेणी भवन परिसर के आयोजन में भी उन्होंने लाखों की धोखाधड़ी और लोगो द्वारा किए हुए कार्यों का भुगतान नहीं किये। आज भी उस भुगतान के लिए खोज रहे हैं।शातिर मास्टर माइंड श्रीमती सृष्टि वर्मा महिला बाल विकास में सरकारी नौकरी में कार्यरत होने के बावजूद की चिट फंड व अनेक फर्जी संगठन चलाती हैं।

About The Author

13 thoughts on “बंटी बबली उर्फ सृष्टि चंद्र प्रकाश वर्मा के नये काले कारनामे : फ्लैट बेचने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी कर बेचा; पहले भी कर चुके हैं अनेक-लूट के वारदात, अब फरार पुलिस कर रही तलाश

  1. My firend suggested I might like this website. He was totally right. This post actually made my day. You cann’t imagine just how much time I had spent for this information! Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *