सत्यप्रकाश साहू छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए
भुवन वर्मा बिलासपुर 13 जुलाई 2020

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने सत्यप्रकाश साहू की नियुक्ति साहू संघ को मज़बूत करने की महत्वपूर्ण रणनीति के तहत किए ।
ज्ञातव्य हो कि सत्यप्रकाश साहू जी ने सर्वप्रथम 2003 में अविभाजित ज़िला साहू संघ सरगुज़ा में प्रचार सचिव, 2007 में नगर साहू संघ में संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, 2009-10 में ज़िला संयोजक युवा प्रकोष्ठ ज़िला साहू संघ बिलासपुर, 2015 से जुलाई 2019 तक प्रदेश संयोजक युवा प्रकोष्ठ छ.ग. प्रदेश साहू संघ की जैसे महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभाने का खासा अनुभव रखते है। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ राजभाषा मंच में (2008 से 2010 तक ) प्रदेश युवा संयोजक की ज़िम्मेदारी में रहकर युवाओं को जोड़कर छत्तीसगढ़ी को भाषा की दर्जा दिलाने हेतु लगातार हस्ताक्षर अभियान व संगोष्ठी किए ।
श्त्यप्रकाश साहू ने प्रदेश साहू संघ में युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक की ज़िम्मेदारी में रहकर युवाओं लिए नेतृत्व क्षमता व दक्षता विकास हेतु कार्यशाला कर युवाओं में सामाजिक कार्य करने के लिए नई ऊर्जा का संचार कर उनकी भूमिका सामाजिक कार्य में बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए श्री साहू ने पूरे प्रदेश के सामाजिक युवाओं को संगठित किए थे।
इन्ही काम को देखते हुए माननीय अर्जुन हिरवानी नें प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपे है।
उनके मनोनयन से युवा वर्ग में काफी उत्साह है और युवाओं में माननीय अर्जुन हिरवानी (प्रदेशाध्यक्ष) को समाज में युवा को ज़िम्मेदारी देने हेतु आभार व सत्यप्रकाश साहू को सामाजिक कार्य में अपनी नई ज़िम्मेदारी निभाने हेतु बधाईयाँ व शुभकामनाएँ प्रेषित…
About The Author


Real gamers, real battles, real victories – play now and win Lucky cola