रुद्राष्टाध्यायी शिव पूजन में अत्यंत ही मूल्यवान है-पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉक्टर दिनेश जी महाराज

4
b64b7e16-7338-4399-8630-e3d033d1092a

बिलासपुर।सरकण्डा स्थित श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में सावन महोत्सव श्रावण मास मे महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ नमक चमक विधि द्वारा निरंतर किया जा रहा हैं।11 जुलाई 2025 से आरंभ सावन के अवसर पर त्रिदेव मंदिर में महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। यह आयोजन 9 अगस्त सावन शुक्ल पूर्णिमा तक निरंतर चलेगा। इस अवसर पर नित्य प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक नमक चमक विधि से पाठ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है।

पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ दिनेश जी महाराज ने कहा कि वेद में भगवान शिव को ‘रुद्र’ कहा गया है क्योंकि वे दु:ख को नष्ट कर देते हैं । इस समय भगवान शिव के मनभावन श्रावणमास में सभी शिवमन्दिरों में रुद्राभिषेक या रुद्री पाठ की बहार देखने को मिलती है । शिवभक्त सावन मास में शिवलिंग पर रुद्राध्यायी के मन्त्रों से दूध या जल का अभिषेक करते हैं, लेकिन कहा जाता है कि रुद्राष्टाध्याय का पाठ करते हुए शिवाभिषेक किया जाय जो व्यक्ति के जन्मजन्मांतरों के पापों का नाश हो जाता है।

यजुर्वेद की शुक्लयजुर्वेद संहिता में आठ अध्याय के माध्यम से भगवान रुद्र का विस्तार से वर्णन किया गया है, जिसे ‘रुद्राष्टाध्यायी’ कहते हैं । जैसे मनुष्य का शरीर हृदय के बिना असंभव है, उसी प्रकार शिवजी की आराधना में रुद्राष्टाध्यायी अत्यंत ही मूल्यवान है क्योंकि इसके बिना न तो रुद्राभिषेक संभव है और न ही रुद्री पाठ ही किया जा सकता है ।रुद्राभिषेक रुद्राष्टाध्यायी के मन्त्रपाठ के साथ जल, दूध, पंचामृत,गन्ने का रस, नारियल के जल व गंगाजल आदि से शिवलिंग का रुद्राष्टाध्यायी के मन्त्रों से अभिषेक करने से मनुष्य की समस्त कामनाओं की पूर्ति हो जाती है और मृत्यु के बाद वह परम गति को प्राप्त होता है ।

रुद्राष्टाध्यायी के आठ अध्याय

1- रुद्राष्टाध्यायी के प्रथम अध्याय को ‘शिवसंकल्प सूक्त’ कहा जाता है, इसमें साधक का मन शुभ विचार वाला होना चाहिए । यह अध्याय गणेशजी को समर्पित हैं, इस अध्याय का पहला मन्त्र श्रीगणेश का प्रसिद्ध मन्त्र है—‘गणानां त्वा गणपति हवामहे प्रियाणां त्वा प्रियपति हवामहे निधिनां त्वा निधिपति हवामहे । वसो मम ।।

2- रुद्राष्टाध्यायी का द्वितीय अध्याय भगवान विष्णुजी को समर्पित हैं, इसमें 16 मन्त्र ‘पुरुष सूक्त’ के हैं जिसके देवता विराट् पुरुष हैं । सभी देवताओं का षोडशोपचार पूजन पुरुष सूक्त के मन्त्रों से ही किया जाता है, और इसी अध्याय में महालक्ष्मीजी के मन्त्र भी दिए गए हैं ।

3- तृतीय अध्याय के देवता इन्द्र हैं, इस अध्याय को ‘अप्रतिरथ सूक्त’ कहा जाता है । इसके मन्त्रों के द्वारा इन्द्र की उपासना करने से शत्रुओं और प्रतिद्वन्द्वियों का नाश होता है ।

4- चौथा अध्याय ‘मैत्र सूक्त’ के नाम से जाना जाता है । इसके मन्त्रों में भगवान सूर्य नारायण का सुन्दर वर्णन व स्तुति की गयी है।

5- रुद्राष्टाध्यायी का प्रधान अध्याय पांचवा है, इसमें 66 मन्त्र हैं । इसको ‘शतरुद्रिय’, ‘रुद्राध्याय’ या ‘रुद्रसूक्त’ कहते हैं । शतरुद्रिय यजुर्वेद का वह अंश है, जिसमें रुद्र के सौ या उससे अधिक नामों का उल्लेख हैं और उनके द्वारा रुद्रदेव की स्तुति की गयी है । भगवान रुद्र की शतरुद्रीय उपासना से दु:खों का सब प्रकार से नाश हो जाता है । दु:खों का सर्वथा नाश ही मोक्ष कहलाता है ।

6- रुद्राष्टाध्यायी के छठे अध्याय को ‘महच्छिर’ कहा जाता है, इसी अध्याय में ‘महामृत्युंजय मन्त्र का उल्लेख है-ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिवबन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् । त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पतिवेदनम् । उर्वारुकमिव बन्धनादितो मुक्षीय मामुत: ।।

7- सातवें अध्याय को ‘जटा’ कहा जाता है, इस अध्याय के कुछ मन्त्र अन्त्येष्टि-संस्कार में प्रयोग किए जाते हैं ।

8- आठवे अध्याय को ‘चमकाध्याय’ कहा जाता है, इसमें 29 मन्त्र हैं । भगवान रुद्र से अपनी मनचाही वस्तुओं की प्रार्थना ‘च मे च मे’ अर्थात् ‘यह भी मुझे, यह भी मुझे’ शब्दों की पुनरावृत्ति के साथ की गयी है इसलिए इसका नाम ‘चमकम्’ पड़ा । रुद्राष्टाध्यायी के अंत में शान्त्याध्याय के 24 मन्त्रों में विभिन्न देवताओं से शान्ति की प्रार्थना की गयी है तथा स्वस्ति-प्रार्थनामंत्राध्याय में 12 मन्त्रों में स्वस्ति (मंगल, कल्याण, सुख) प्रार्थना की गयी है।

इस अवसर पर रमेश कुमार उपस्थित हो रुद्राभिषेक कर पूर्ण लाभ प्राप्त किए।

भवदीय
ब्रह्मचारी मधुसूदन पांडेय
व्यवस्थापक श्री पीतांबरा पीठ
त्रिदेव मंदिर सुभाष चौक सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़

About The Author

4 thoughts on “रुद्राष्टाध्यायी शिव पूजन में अत्यंत ही मूल्यवान है-पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉक्टर दिनेश जी महाराज

  1. ‘مراجعة شاملة للبكالوريا’ تشير إلى مفهوم أساسي في التعليم بالمغرب، سواء كان ذلك منصة، خدمة، أو موضوع تعليمي محدد. يتم استعمال هذا المصطلح من طرف التلاميذ أو الأساتذة للوصول إلى موارد دراسية، تتبع النتائج، أو الإعداد للامتحانات. يعكس هذا المصطلح الدور المتزايد للتكنولوجيا والتنظيم في منظومة التعليم المغربية.

  2. تُعد خدمة احجز الآن تنظيف كنب من أبرز الخدمات التي يحتاجها السكان في السعودية، خصوصًا مع أهمية تنظيف خزانات النعيرية في الحفاظ على الصحة العامة، ولهذا فإن تنظيف خزانات بالدمام تُعد خيارًا مثاليًا للحصول على جودة عالية وخدمة مميزة. الخدمة متاحة في عدة مناطق بالمملكة مما يسهل الوصول إليها..

  3. I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed