दुर्ग सांसद विजय बघेल चिन्हारी सम्मान से सम्मानित एवं माता कौसल्या जन्मभूमि-कोसला किताब का विमोचन

0
2c1b66de-2992-4ee7-91f8-a0a580a56433

भिलाई।साहित्य, कला, संस्कृति की बहु आयामी संस्था चिन्हारी द्वारा चिन्हारी सम्मान समारोह- 2025 का आयोजन आई सी ए आई भवन सिविक सेंटर भिलाई में किया गया । चिन्हारी साहित्य समिति द्वारा रजत जयंती समारोह 2025 बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम इस अवसर पर ब्राजील में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अवसर पर माननीय श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा को चिन्हारी सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत का गौरवमयी प्रतिनिधित्व करते हुए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के यशस्वी सांसद, माननीय श्री विजय बघेल जी ने न केवल क्षेत्र की भावना को वैश्विक मंच पर अभिव्यक्त किया, अपितु राष्ट्र की उन्नति और समरसता के लिए भी सकारात्मक संवाद प्रस्तुत किया।

इस अंतरराष्ट्रीय अवसर पर माननीय सांसद जी की सक्रिय भागीदारी हम सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ सहित समूचे भारत का मान और विश्वास अंतरराष्ट्रीय पटल पर और सुदृढ़ हुआ है। इस गरिमामयी अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजकुमार सचदेव जी, विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय बिलासपुर, डॉ. बृजकिशोर त्रिपाठी जी, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय बिलासपुर, अध्यक्षता कर रहीं थी श्रीमती अलका बघमार जी एवं श्री विजय बघेल जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में डॉ. विद्यावती चंद्राकर, डॉ. राजेश श्रीवास एवं डॉ. शांति लाल कैवर्त्य ने माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला के ऐतिहासिक एवं प्रामाणिक तथ्यों पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया।

स्वागत भाषण में कार्यक्रम के संयोजक श्री दुर्गा प्रसाद पारकर ने चिन्हारी सम्मान समारोह एवं माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला पर विस्तृत जानकारी देते हुए कोसला में माता कौसल्या के भव्य मंदिर निर्माण के लिए अतिथियों से आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा । मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल जी ने अपने सारगर्भित संबोधन में चिन्हारी सम्मान से सम्मानित होने पर गौरवान्वित होते हुए माता कौसल्या की जन्मभूमि कौसला में भव्य मंदिर निर्माण हेतु राज्य के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से आग्रह करने हेतु आस्वासित किया। कार्यक्रम में माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम में भिलाई दुर्ग सहित प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग पधारे थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. गणेश कौशिक ने एवं आभार प्रदर्शन श्री डूमन लाल ध्रुव ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज जनजागरण समिति छत्तीसगढ़ श्री कुलेश्वर प्रसाद निषाद जी, श्री सुरेंद्र कौशिक जी भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग, भरत राणा जी, सचिन निषाद, शैलेंद्र शेंडे, मोरध्वज चंद्राकर, डॉ. संजीव सिरमौर, शैलेंद्र पारकर, द्रुपद ध्रुव, पुष्पक राज देशमुख, मेनका वर्मा, डॉ सोनाली चक्रवर्ती एवं विभिन्न लोग उपस्थित रहे। हम आशा करते हैं कि इस सम्मेलन के माध्यम से वैश्विक विकास, सतत शांति और आर्थिक समरसता को नई दिशा मिलेगी और भारत की भूमिका और अधिक प्रभावशाली रूप में उभरती रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed