शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा 10 जोड़ों का हुआ मंगल परिणय कन्यादान महायज्ञ: तोखन अमर सुशांत अटल एडीएन बाचपयी जय सिंह अग्रवाल प्रवीण झा विजय केशरवानी हुए शामिल

79
b68d20aa-597b-4d2b-a214-61b1163d0af4

बिलासपुर। कन्यादान महायज्ञ महान पुनीत कार्य शोभा टाह फाउंडेशन के द्वारा अक्षय तृतीया को जगन्नाथ मंगलम में किया जाएगा।निर्धन परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के लिए शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष “कन्यादान महायज्ञ” का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर यह आयोजन किया गया। यह आयोजन 12वां वर्ष है और इस बार यह कार्यक्रम जगन्नाथ मंगलम, पुराना बस स्टैंड, बिलासपुर में संपन्न हुआ। नगर के प्रबुद्ध जन विशेष रूप से तोखन साहू अमर अग्रवाल एडीएन बाचपयी अटल श्रीवास्तव सुशांत शुक्ला जय सिंह अग्रवाल विजय केशरवानी प्रमोद नायक रविंद्र सिंह डॉक्टर एल सी मढ़रिया राजीव अग्रवाल शेखर मुदलियार सहित अनेक गणमान्य नागरिक आशीर्वाद समारोह में उपस्थित रहे।

शोभा टाह फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल टाह ने सभी कन्याओं को उपहार स्वरूप गृहस्थी में उपयोग होने वाले सामानों का भेंट दिए। इस दौरान “कन्यादान महायज्ञ” में पहले से पंजीकृत 10 जोड़ों को विवाह के लिए आवश्यक वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री ससम्मान भेंट की गई। इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को गरिमापूर्ण ससम्मान विवाह के योग्य होने पर पूरी विधि विधान से विवाह आयोजन करना है। वही 10 नव विवाहिता को खुशहाल जीवन प्रारंभ करने हेतु सहयोग के साथ शुभकामनाएं प्रदान करना है ।

हरिहर ऑक्सीजोन के सदस्य गण एवं महिला विग की सदस्य गण में अंजलि चावड़ा संतोषी वर्मा, किरण साहू मोना बोड़के, आरती रजक, शेफाली घोष, सुमन रेड्डी, पुष्पा चंद्राकर, अन्नपूर्णा यादव, प्रीति चौहान, सीमा कुंभज, रीटा रजक, नंदनी पाटनवत, शकुंतला पटनवार विशेष रूप से मंगलपरिणय कार्यक्रम में अपनी सहयोग प्रदान करते हुए प्रत्येक कन्याओं के साथ लग्न पूजन में सहभागिता प्रदान किये। सुधा शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा कन्यादान महायज्ञ की कन्याओं के लिए ब्यूटी पार्लर की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर शोभा टाह फाउंडेशन के अध्य्क्ष अनिल टाह, भुवन वर्मा, संजय वर्मा, श्रीराम यादव, ताराचंद साहू, भारत कश्यप राम बघेल बारेठ जी पंकज कुंभज शिव शंकर अग्रवाल विनय पंकज बृजेश सिंह रमाकांत सोनी गबेश बोर्डके एसपी रजक।

आज के विवाह में दस जोड़ों में

1. तान्या सूर्यवंशी- विक्रम कुमार अंगारे
2. यजुला गायत्री- राहुल
3. मंजू केवट. – सुनील केवट
4. दीपा कांडेकर – पीयूष कुमार टण्डन
5. आरती केवट- सालिगराम केवट
6. सोनम वर्मा – हरीश वर्मा
7. सरिता मौर्य – आदित्य वासुदेव
8. संतोषी दास – राजेश पूरी
9. नैना सूर्यवंशी – हर्ष राज सूर्यवंशी
10. दुर्गा केवट – योगेश कुमार का मंगल परिणय कार्यक्रम मंत्रचार के साथ पूर्ण हुआ।

About The Author

79 thoughts on “शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा 10 जोड़ों का हुआ मंगल परिणय कन्यादान महायज्ञ: तोखन अमर सुशांत अटल एडीएन बाचपयी जय सिंह अग्रवाल प्रवीण झा विजय केशरवानी हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed