मुख्यमंत्री भूपेश ने गुरुपूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दिये संदेश
भुवन वर्मा बिलासपुर 4 जुलाई 2020

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरूपूर्णिमा के पूर्व संध्या प्रदेशवासियों को शुभकामनायें देते हुये अपने संदेश में कहा है कि भारत में गुरूपूर्णिमा के दिन परम्परागत रूप से गुरूओं के अमूल्य ज्ञान और मार्गदर्शन के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरू को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। गुरू जीवन में अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान की रोशनी लेकर आते हैं। बेहतर समाज के निर्माण में गुरूजन अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरूजनों के प्रति सम्मान हमारी परम्परा रही है। हमें गुरूजनों के प्रति सदैव श्रद्धा और सम्मान का भाव रखना चाहिये।
About The Author


Boost your adrenaline with non-stop action – click to play Lucky cola
Your perspective on this topic is very interesting. Thanks for the detailed explanation.