बिलासपुर विधायक शैलेष की पहल से हमर छत्तीसगढ़ में लागू हुई सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई की योजना
भुवन वर्मा बिलासपुर 4 जुलाई 2020

बिलासपुर – स्कूली शिक्षा के बेहतर स्तरकी अवधारनसे सरकारी स्कूलों को अब शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रूप में बदलने के बाद इसकी पढ़ाई शुरू होने के पहले आज नगर विधायक शैलेश पांडे ने बिलासपुर के प्रार्थना भवन में बैठक ली। बैठक में शिक्षा विभाग के आला अधिकारी, प्राचार्य और शिक्षाविदों के बीच इस शिक्षा पद्धति को बेहतरीन से अमलीजामा पहनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने सभी सुविधा उपलब्ध करने को लेकर चर्चा की गई।

इस बैठक में नगर विधायक और इस शिक्षा पद्धति के कल्पना कार शैलेश पांडे ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने की पहल बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने की है । इसके लिए उन्होंने सबसे पहले बिलासपुर शहर की तीन स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने के लिए चयनित करने हेतु, शासन के पास प्रस्ताव भेजा था, इस पर अनुमति देते हुए सरकार ने इसकी शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाना है ।
About The Author


Real gamers, real battles, real victories – play now and win Lucky cola
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities