8 मंजिला इमारत की गिरी छत…एक मौत और 9 घायल:रायपुर में अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग में हादसा, घायलों में बिहार के मजदूर भी

104
manjil

रायपुर/ रायपुर के VIP रोड पर निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत की छत गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक का नाम रहमत खान है। वहीं छत के मलबे में दबने से करीब 9 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है। मिली जानकारी के अनुसार अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर छत की ढलाई का काम चल रहा था, तभी साढ़े 3 बजे के आसपास छत का एक हिस्सा गिर गया। इसके साथ ही सेंट्रिंग और लोहे का स्टैंड भी गिर गया। इसके नीचे सभी मजदूर दब गए। घायलों में बिहार के 2 मजदूर भी शामिल हैं।

About The Author

104 thoughts on “8 मंजिला इमारत की गिरी छत…एक मौत और 9 घायल:रायपुर में अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग में हादसा, घायलों में बिहार के मजदूर भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *