धान खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से खुश हैं किसान, बैंक की लंबी कतार से मिल रही राहत
बिलासपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए समुचित इंतजाम किये गये हैं। शीघ्र टोकन कटने, माईक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से किसान खुश है। सेवा सहकारी समिति सेंदरी के धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे किसानों ने खरीदी केन्द्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा और शीघ्र भुगतान प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।
बिल्हा ब्लॉक के ग्राम सेंदरी सेवा सहकारी समिति के खरीदी केन्द्र पहुंचे किसान श्री परसराम केवट ने बताया कि केन्द्र में उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। उन्होंने कहा खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से बैंकों के लंबी लाइनों से छुटकारा मिल गया है। समय पर पैसा मिल जाने से वाहनों का किराया भाड़ा देने में सुविधा हुई। एटीएम की सुविधा से किसानों को लाभ मिल रहा है। परसराम ने किसानों के हितों को ध्यान में रखने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद दिया। ग्राम गतौरी के किसान श्री तेजस्वी सिंह ठाकुर ने धान खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम की सुविधा मिलने से काफी खुश है। उन्होंने बताया कि धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। तेजस्वी सिंह ने समय पर धान के पैसे मिलने और बैंक में घंटों इंतजार और लंबी लाइनों से राहत मिलने पर खुश जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध संग्रहण के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी है।
About The Author


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.