महापौर परिषद का कार्यकाल समाप्त : 29 साल बाद रायपुर निगम प्रशासक के हवाले

0
raipur

रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर और उनकी परिषद का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहा है। 6 जनवरी से नगर निगम की व्यवस्था बदलेगी। नगर निगम में 29 साल बाद प्रशासक बैठने वाला है। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के प्रशासक वाली नाम पट्टिका शनिवार दोपहर गांधी सदन स्थित मेयर कक्ष में पहुंचा दी गई। वहीं कक्ष से लगे हैंगिंग गार्डन वाले एरिया की एक अरसे बाद धुलाई करने मुख्यालय के सफाई कर्मचारी जुटे रहे। इस बीच महापौर एजाज ढेबर अपने परिषद के सदस्यों के साथ कार्यकाल की उपलब्धियां साझा करने मीडिया से मुखातिब हुए।

रायपुर नगर निगम में 6 जनवरी से प्रशासक नगर निगम की व्यवस्था संभालेंगे। शनिवार से इसकी तैयारी शुरू हो गई। विदित हो कि 1985 से 1995 तक एक दशक तक रायपुर नगर निगम की बागडोर प्रशासकों के हाथ में रही। उसके बाद एक अरसे बाद अब डॉ. गौरव कुमार सिंह बतौर प्रशासक निगम की जिम्मेदारी संभालेंगे। महापौर सहित सभी 70 वार्डों के पार्षदों का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed