दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ,अटकलों पर विराम : 10 जनवरी से पहले होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

106
vis

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 10 जनवरी से पहले हो सकता है। खबर है कि दो मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है। हालांकि हरियाणा के फार्मूले पर तीसरे मंत्री के लिए भी सकार विचार कर रही है। क्षेत्रीय संतुलन साधने के हिसाब से रायपुर, बिलासपुर और बस्तर से मंत्री बनाए जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि,  छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री के साथ 12 मंत्रियों ने शपथ ली थी। मंत्री का एक पद खाली रखा गया था। इसी बीच लोकसभा चुनाव के पहले सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से सरकार में मुख्यमंत्री के साथ 11 मंत्री हो गए थे। इस तरह वर्तमान में पारंपरिक तौर पर दो मंत्रियों की जगह खाली है। हरिभूमि को उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि यहां भी हरियाणा की तरह 13 मंत्री बनाए जाएं। हरियाणा में भी 90 सदस्यों की विधानसभा है। लेकिन यहां कभी भी 13 मंत्री नहीं बनाए गए। अब अगर सरकार हरियाणा का फार्मूला लागू करती है तो मंत्रियों की संख्या 13 हो जाएगी। लिहजा इस संबंध में सरकार अभी विचार कर रही हैं।

राज्य में ये हैं मंत्री पद के बड़े दावेदार

छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास कई वरिष्ठ और अनुभवी विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके विधायक भी हैं, जिन्हें साय सरकार में भी मंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। इन नामों में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर के नाम हैं। इसी क्रम में मौजूदा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव का भी नाम दावेदारों में लिया जा रहा है। पहली बार विधायक बनने वालों में महिला विधायक भावना बोहरा, पंडरिया और दुर्ग ग्रामीण के विधायक गजेंद्र यादव का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है।

रायपुर जिले से भी हो सकता है मंत्री

इधर, रायपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। रायपुर से पूर्व में बृजमोहन अग्रवाल मंत्री थे, उनके सांसद बनने के बाद से रायपुर जिले से कोई भी मंत्री नहीं है। क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से देखा जाए तो रायपुर शहर से कम से कम एक मंत्री हो सकता हैं। अगर रायपुर जिले के विधायकों की बात करें तो यहां से हाल ही में विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले सुनील सोनी को मंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। इनके अलावा पहली बार विधायक बने मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की दावेदारी है। जानकारों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार में रायपुर, बिलासपुर, और बस्तर से मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

About The Author

106 thoughts on “दो से तीन मंत्री लेंगे शपथ,अटकलों पर विराम : 10 जनवरी से पहले होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

  1. Предлагаем вашему вниманию интересную справочную статью, в которой собраны ключевые моменты и нюансы по актуальным вопросам. Эта информация будет полезна как для профессионалов, так и для тех, кто только начинает изучать тему. Узнайте ответы на важные вопросы и расширьте свои знания!
    Ознакомиться с деталями – https://nakroklinikatest.ru/

  2. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *