बिलासपुर में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन…11 डिग्री पर लुढ़का पारा: 4 जनवरी से हो सकती है बारिश

107
mausam

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बदली-बारिश की स्थिति बन सकती है। इस बीच 7 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अगर विक्षोभ फिर आया तो फिर से पारा चढ़ेगा और ठंड में कमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही पारा लगातार कम होने लगा है। रात के साथ ही दिन में ठंड महसूस होने लगी है। साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 25 पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री रहा। इसके चलते रात में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आ गया

गुरुवार की सुबह से ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दोपहर में भी लोग गुनगुने धूप का मजा लेते नजर आए। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड होने के बाद भी ठंड कम नहीं हुई। वहीं, शाम होते ही सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई, फिर रात में भी ठंड ने खूब परेशान किया। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आ गया।

आज शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में गिरावट संभव

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार अभी उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का आगमन हो रहा है, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

2024 में दिन के समय ठंड ने शहरवासियों को खूब परेशान किया

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी 2024 में दिन के समय ठंड ने शहरवासियों को खूब परेशान किया था। 18 जनवरी को अधिकतम तापमान 22.5, 19 जनवरी को 21.2 तो 20 जनवरी को 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

19 और 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ था। यह द्रोणिका के असर से हुई बारिश के कारण हुआ था। बदली और ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में घर के बाहर निकले। लोगों को अलाव का सहारा भी लेना पड़ा था। वहीं कोल्ड वेव के हालत बन गए थे।

About The Author

107 thoughts on “बिलासपुर में ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन…11 डिग्री पर लुढ़का पारा: 4 जनवरी से हो सकती है बारिश

  1. Эта публикация дает возможность задействовать различные источники информации и представить их в удобной форме. Читатели смогут быстро найти нужные данные и получить ответы на интересующие их вопросы. Мы стремимся к четкости и доступности материала для всех!
    Подробнее – https://nakroklinikatest.ru/

  2. Эта разъяснительная статья содержит простые и доступные разъяснения по актуальным вопросам. Мы стремимся сделать информацию понятной для широкой аудитории, чтобы каждый смог разобраться в предмете и извлечь из него максимум пользы.
    Детальнее – https://quick-vyvod-iz-zapoya-1.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed