हृदय विदारक अतुल सुभाष सुसाइड केस: पत्‍नी निकिता समेत 3 गिरफ्तार

103
su 01

जौनपुर। अतुल सुभाष आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।। विदित हो कि आत्महत्या से पहले अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट और 81 मिनट का वीडियो जारी किया था. इसमें उन्होंने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अतुल सुभाष सुसाइड केस
पत्‍नी निकिता समेत 3 गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इंजीनियर अतुल सुभाष (Atul Subhash) सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया समेत 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष की ससुराल में नोटिस चिपकाकर उनकी पत्नी, सास, और अन्य आरोपियों को 3 दिनों के अंदर पूछताछ के लिए बेंगलुरु पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया था. आरोपियों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी.
अतुल सुभाष के भाई विकास कुमार की शिकायत के आधार पर एक महिला पुलिसकर्मी सहित बेंगलुरु पुलिस की चार सदस्यों की टीम उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंची थी. पुलिस ने जौनपुर में अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया के निवास पर एक नोटिस चिपकाया. यह नोटिस निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, उनके भाई अनुराग सिंघानिया और उनके चाचा सुशील सिंघानिया को जारी किया गया है.

About The Author

103 thoughts on “हृदय विदारक अतुल सुभाष सुसाइड केस: पत्‍नी निकिता समेत 3 गिरफ्तार

  1. Эта информационная заметка содержит увлекательные сведения, которые могут вас удивить! Мы собрали интересные факты, которые сделают вашу жизнь ярче и полнее. Узнайте нечто новое о привычных аспектах повседневности и откройте для себя удивительный мир информации.
    Исследовать вопрос подробнее – https://medalkoblog.ru/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed