सीएम साय का पखांजूर दौरा, नगरीय निकायों को पार्षद निधि जारी, PCC चीफ बैज का दिल्ली दौरा
सीएम विष्णुदेव साय आज पखांजूर के दौरे पर जाएंगे। जहां पर वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। नगरीय निकाय चुनाव से पहले 166 नगरीय निकायों को 66 करोड़ 6 लाख पार्षद निधि जारी की गई।
रायपुर।सीएम विष्णुदेव साय आज पखांजूर के दौरे पर जाएंगे। इससे पहले सीएम साय 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद पखांजूर जाएंगे। जहां पर वे स्व. असीम राय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथी ही विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पखांजूर में आमसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे रायपुर लौटकर भाटागांव बस टर्मिनल जाएंगे। जहां पर सीएम साय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नगरीय निकाय चुनाव पर कांग्रेस की बैठक : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज 1 बजे राजीव भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। PCC चीफ दीपक बैज जिला अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर बैठक में चर्चा होगी।
नगरीय निकाय चुनाव से पहले निकायों को बड़ी राशि : नगरीय निकाय चुनाव से पहले 166 नगरीय निकायों को 66 करोड़ 6 लाख पार्षद निधि जारी कर दी गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि जारी की है। 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख पार्षद निधि जारी हुआ है। 48 नगर पालिकाओं को 20 करोड़ 70 लाख पार्षद निधि जारी हुआ है। वहीं 104 नगर पंचायतों को 23 करोड़ 40 लाख पार्षद निधि जारी हुआ है। राशि को
वार्डों में विकास के कार्य करने जारी की गई है।
PCC चीफ बैज का दिल्ली दौरा : कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चाओं के बीच PCC चीफ दीपक बैज आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। नई नियुक्तियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रणा करेंगे।
About The Author


**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.