जमीन विवाद में चलाई गोली, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
![banduk](https://ashmitanews.in/wp-content/uploads/2024/12/banduk.jpg)
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार की सुबह गोलीबारी हो गई। जमीन विवाद में गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी जमीन विवाद को लेकर हुई बताई जा रही है। पता चला है कि, राजातालाब इलाके में हरदयाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। महिला फजिया मेमन को जमीन से खदेड़ने के लिए फायरिंग करना बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, जमीन विवाद में चलाई गई गोली किसी को लगी नहीं है। वहीं गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने गोली चलाने वाले हरदयाल सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गोली चलाने के आरोपी ने बताया कि, उसने महिला को डराने के लिए हवाई फायरिंग की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
About The Author
![](https://ashmitanews.in/wp-content/uploads/2024/11/91f1e439-9497-4d3e-894c-5ccd50ac23bc.jpeg)