सीएम साय बोले- NCC युवाओं का चरित्र निर्माण करता है, उनके योगदान से हम विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे

1
cm

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आज 76 वें NCC सेलिब्रेशन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने NCC परेड की सलामी ली। इसके बाद सभा को संबोधित किया।

सीएम साय ने NCC के 76वें सेलिब्रेशन डे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, NCC की परेड देखना बेहद सुखद अनुभव है। NCC युवाओं का चरित्र निर्माण करता है। NCC में बालिकाओं की भूमिका बढ़ रही है, यह छत्तीसगढ़ के लिए प्रसन्नता की बात है। बालिकाओं ने छत्तीसगढ़ का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। हम युवाओं के योगदान से विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे।

NCC कैडेट को भी दिया जाएगा हवाई उड़ान का प्रशिक्षण            

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, नई औद्योगिक नीति में अग्निवीरों के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। NCC कैडेट को हवाई उड़ान का अनुभव और प्रशिक्षण दिया जाता है। बिलासपुर, जगदलपुर में भी हवाई पट्टियां हैं। वहां भी कैडेट को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

About The Author

1 thought on “सीएम साय बोले- NCC युवाओं का चरित्र निर्माण करता है, उनके योगदान से हम विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे

  1. Исследуйте лучшие онлайн-казино 2025 года. Сравните бонусы, выбор игр и надежность лучших платформ для безопасной и выгодной игрыказино

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *