रविवार 24 नवम्बर 2024: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष- घरेलू समस्याका समाधान होगा, राजनैतिकक्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा.
वृषभ- अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, नये लोगों के साथ मेलजोल बढे़गा, आकस्मिक धन लाभ होगा, पेंडिंग पडे कार्य बनेंगे.
मिथुन- आकस्मिक खर्च मेंवृद्धि होगी, घरेलू समस्या के समाधान से सुकून मिलेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात रखें. परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी.
कर्क- वाणी पर नियंत्रण रखें, साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, प्रियजनों के कारण खर्च होगा.
सिंह- तनाव की स्थिति स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रहेगी, खर्च पर काबू रखें, लेनदेन में सावधानी रखें, नवीन कार्य उपहार आदि की प्राप्ति होगी.
कन्या- कार्य विस्तार की योजना को धक्का लगेगा, वक्त पर धन की व्यवस्था होना मुश्किल है, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान में सावधानी रखें.
तुला- जसिंह जायजाद, कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यो में अवरोध दूर होंगे, पारिवारिक जीवन में सन्तोष बना रहेगा, लाभ होगा.
वृश्चिक- लेखन, अध्ययन के कार्यो में रूचि रहेगी, मित्र मिलन होगा, संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता होगी.
धनु- सहयोगी जोश देखकर कार्य मेंसहयोग करेंगे, कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति प्रभावी रहेगी, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी, परिश्रम अधिक होगा.
मकर- जरूरतमंदों की मदद करके आप खुश होंगे, व्यवसाय की समस्या दर होगी, गुमी वस्तु मिलने का योग है, विवादों को टालना हितकर रहेगा.
कुम्भ- परिवार के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा, सहयोगी नाराज हो सकते हैं, नई योजना की शुरूआत होगी.
मीन- कार्य निपटाने का दबाव रहेगा, अनपेक्षित कार्यो में सुख शांति मिलेगी, अधिकारी सहयोग करेगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगा, मनोनुकूल काम बनेगा.
व्यापार भविष्य:-
आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी को कृतिका नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी, जीरा,धनियां, लौंग, मैथी, की चाल मंदी की रहेगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लालमिर्च, पदार्थो में घट-बढ़ के साथ पूर्व की चाल चलेगी. भाग्यांक 2660 है.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक विशेष चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने की क्षमता रहेगी, किसी तरह की शिक्षा प्राप्त होगी, नौकरी तथा व्यवसाय दोनों में अग्रणी होगा, माता पिता के प्रति स्नेह रहेगा, आय के एक से अधिक साधन होंगे.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारम्भ में मित्र के प्रति उदासीनता रहेगी. मन व्यथित रहेगा. दौड़धूप अत्याधिक होने से मानसिक तनाव रहेगा. राजनैतिक क्षेत्र में विवाद की स्थिति आने का योग है. वर्ष के मध्य में आत्म विश्वास जागेगा. साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी. अधिकारियों से मेल मिलाप होगा. वर्ष के अन्त में अचानक धन लाभ का योग है. व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को साहसिक कार्यों में आत्म विष्वास में सफलता का योग है. वृषभ और तुला राशि के व्यक्तियों का मन व्यथित रहेगा. मित्रों के प्रति उदासीनता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यस्तता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को प्रवास में सावधानी वांछनीय. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक विवाद की संभावना है. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को व्यापारिक क्षेत्र में धन लाभ के योग पाये जाते हैं.
पंचांग:-
रा.मि. 03 संवत् 2081 मार्गशीर्ष कृष्ण नवमीं रविवासरे रात 11/55, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे रात 12/34, वैधृति योगे दिन 3/28, तैतिल करणे सू.उ. 6/41 सू.अ. 5/19, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
रवि ता. 24 सर्वार्थसिद्धि योग 12 बजकर 15 मिनिट रात से रातअंत तक
साप्ताहिक राशिफल:- ( दिनांक- 24 से 30 नवम्बर 2024 तक)
साप्ताहिक ग्रहस्थितिः-
इस सप्ताह सूर्य वृश्चिक राशि में, मंगल कर्क राशि में, बुध वृश्चिक राशि में ता. 26 को 7/32 रात वक्री, वक्री गुरू वृषभ राशि में, शुक्र धनु राशि में, शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और चन्द्रमा सिंह कन्या तुला और वृश्चिक राशि में संचरण करेगा.
ग्रहयोगों का प्रभावः-
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष में तेरस तिथि की वृद्धि होने से और शनि राहु के द्वि-द्वादश योग के होने से युद्धजनक स्थिति में वृद्धि होने का योग है. जिससे विदेशों की प्रजा भयक्रांत रहेगी. शनि की सूर्य पर दृष्टि होने से उसके बाद से हानि होगी. ता. 25 को बुध वक्री होकर इस समय बाजार की लाईन बदल सकती है. बाजार का रूख देखकर व्यापार करें. चना आदि अनाजों में कुछ मंदी का झटका आयेगा, परन्तु यह मंदी सीमित रहेगी और जल्दी ही बाजार तेजी की ओर बढ़ेगा. गुड खांड शक्कर तेज होगें. ता. 28 नवम्बर को वक्री बुध रोहिणी नक्षत्र के चैथे चरण में आकर गेहूं और जौ चना मसूर सरसों तेल तिल गुड खांड शक्कर शहद सौंठ में अचानक मंदी कर सकता है. ता. 30 को बुध पश्चिम में अस्त होगा, इस समय सूर्य पर शनि की दृष्टि है, जिससे रूई बाजार के रोजगार में घटा बढ़ी आयेगी. अनाज जौ तेल तिलहन में मंदी होगी. सोना चांदी आदि धातुओं में तेजी रहेगी. उत्तरभारत में शीत वृद्धि का योग है. कहीं कहीं धुंध और कोहरा छायेगा.
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.