जॉइंट डायरेक्टर से दिनदहाड़े लूट का बिलासपुर में बेटी की शादी के लिए निकाले थे साढ़े ₹3 लाख, 2 बाइक सवार छीनकर भागे थैला

सदरबाजार में 2 बाइक सवार आए और कैश छीनकर भाग गए।
बेटी की शादी के लिए गहने लेने आए थे सदर बाजार
दरअसल, सरकंडा के खमतराई में रहने वाले अवनीश सोनी कोनी स्थित आइटीआई के जॉइंट डायरेक्टर हैं। उनके परिवार में बेटी की शादी है। गुरुवार को वो अपने बेटे को लेकर मध्यनगरी चौक स्थित बैंक गए, जहां से 3 लाख 50 हजार रुपए निकालकर बेटे के साथ सदर बाजार पहुंचे। इस दौरान उनका बेटा कार पर ही बैठा था।

सदर बाजार में लूट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
शोर मचाते रह गए अफसर, किसी ने नहीं दिया ध्यान
जॉइंट डायरेक्टर अवनीश सोनी को अचानक हुई इस घटना के बाद कुछ समझ नहीं आया। उन्होंने तत्काल शोर मचाते हुए घटना की जानकारी लोगों को दी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच बाइक सवार लुटेरे भाग गए।
भीड़भाड़ वाले बाजार में लूट की घटना सामने आते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की टीम ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर नाकेबंदी भी की, लेकिन पुलिस लुटेरों को पकड़ने में नाकाम रही।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.