भोजपुर टोल प्लाजा में पंडो का आतंक 12 घंटे वाली पर्ची नहीं काटी जाती : हर बार आने-जाने पर कटानी होगी नई पर्ची
भुवन वर्मा बिलासपुर 25 जून 2020

बिलासपुर। आधे अधूरे रायपुर बिलासपुर हाइवे पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आदेश की धज्जियां उड़ाते भोजपुर टोल प्लाजा हाईवे पर रोज देखी जा सकती है। आमजन रोज लुटे जा रहे हैं। रायपुर से 4 से 6 घंटे की वापसी पर भी टोल प्लाजा में फिर पर्ची कटवानी पड़ती है। इस गंभीर मुद्दे पर अंचल के जनप्रतिनिधि एवम प्रशासनिक अधिकारी मौन साधे हुए हैं। एक वार्ता में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भारत सरकार ने टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाने के विषय पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कहा था जब टोल प्लाजा में आपको पर्ची कटवाने के समय पूछा जाएगा कि एक पक्ष की दूं या दोनों तरफ तो आप उन्हें कहे पर्ची 12 घंटे वाली दो, न कि डबल या सिंघल साइट यदि आप 12 घंटे में वापस आ सकते हैं तो आपको कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लगेगा। पर्ची पर भी समय लिखा होता है जो 12 घंटे वैद्य होगा। आगे उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में हम आम लोगों से टोल प्लाजा वाले चोर बाजारी द्वारा हर रोज लाखों रुपये हजम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संदेश को लोगों तक पहुंचाना चाहिए जनता को जागरूक करने की जरूरत है। और जब टोल प्लाजा पार करें 12 घंटे की ही पर्ची कटाएं।
बिलासपुर के पास भोजपुर टोल प्लाजा में गुंडागर्दी जोरो पर है। नहीं दिया जाता 12 घंटे की पर्ची औसतन हमारे नगर बिलासपुर या रायपुर के आम लोग कुछ न कुछ काम से आआये दिन बिलासपुर से रायपुर आते जाते हैं, और 4 से 8 घंटे में कार्य करने कर वापस आ ही जाते हैं ।टोल प्लाजा के पंडे जाने पर और आने पर हर बार केंद्रीय कार वालों से पर्ची 80 की पर्ची काटता है। केंद्र सरकार की आज्ञा बताते हुए 12 घंटे की पर्ची मांगने पर हुज्जत करने से आते हैं। केंद्र सरकार की आदेश न मानते हुए टोल प्लाजा वाले प्रति दिन लाखो रुपये का अवैध कमाई कर रहे हैं ।छत्तीसगढ़ सरकार भी इस पर मौन साधे हुई है।
About The Author




Unleash your potential and rise as the top player Lucky cola