रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब:प्रदेश में 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं; 15 नवंबर के बाद ठंड

1
mansun

रायपुर/ रविवार को रायपुर में पारा 33 डिग्री के करीब पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

रायपुर में आज भी दिन का तापमान 33°C और रात का तापमान 20°C के आसपास रहने का अनुमान है। 10 नवंबर को भी हल्के बादल छाए रहने से मौसम में नमी (humidity) रही। सुबह के समय वातावरण में 84 प्रतिशत और शाम के समय 55 प्रतिशत नमी रिकॉर्ड की गई है।

10 से ज्यादा जिलों में 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा

नवंबर के महीने में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है। रविवार को प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में 30 डिग्री के पार तापमान रिकॉर्ड किया गया। दंतेवाड़ा में 32 डिग्री, बीजापुर 30.9 डिग्री, बस्तर 30.3 डिग्री, कांकेर 30.7 डिग्री, बालोद 31.7 डिग्री, राजनांदगांव 30.5 डिग्री, बिलासपुर 30.4 डिग्री ,कोरबा 30.3 डिग्री, मुंगेली 31.1 डिग्री, रायपुर 32.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

8 जिलों में 19 डिग्री से कम रहा रात का तापमान

रविवार को प्रदेश के सिर्फ 8 जिलों में ही रात का तापमान 19 डिग्री से कम रहा। बलरामपुर में सबसे कम 15.3 डिग्री तापमान रहा। वहीं सरगुजा में 15.8 डिग्री, कोरिया में 18.5 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 17.8 डिग्री, नारायणपुर में 16.1 डिग्री, बस्तर में 18.1 डिग्री, बीजापुर में 18.8 डिग्री, दंतेवाड़ा में 18.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

About The Author

1 thought on "रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब:प्रदेश में 3 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं; 15 नवंबर के बाद ठंड"

  1. I’m extremely impressed together with your writing skills and also with the format for your weblog. Is that this a paid subject matter or did you modify it your self? Anyway stay up the excellent high quality writing, it is rare to see a nice blog like this one nowadays!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed