जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट:दो कर्मचारियों की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे; बम फिलिंग के दौरान हुआ हादसा
जबलपुर/ जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में मंगलवार सुबह भीषण ब्लास्ट हो गया, जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा झुलस गए हैं। दो की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ। ब्लास्ट के बाद एक कर्मचारी लापता था, जिसका शव मिल गया है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
OFK GM समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अधिकारी अभी मीडिया से कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी घायलों को देखने के लिए खमरिया स्थित अस्पताल पहुंचे।
About The Author



Let me know what type of content you’d like to see more of in the future!
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.