BJP विधायक दल की बैठक: नायब सैनी ही होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, अमित शाह ने किया ऐलान

0

हरियाणा में पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर आज बुधवार को बीजेपी ने पंचकूला में भाजपा दफ्तर पंचकमल में विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की है। बैठक में नायब सैनी को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। इसके बाद अब आज ही सरकार बनाने का दावा किया जाएगा और कल गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को शपथग्रहण समारोह होगा।

नायब सैनी ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

हरियाणा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को ही हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया। नायब सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। नायब सैनी के नाम का ऐलान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया है। नायब सैनी कल गुरुवार यानी 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed