158 हाथियों का 34 गांवों में उत्पात: रायगढ़ में 3 दिनों में 131 जगह फसलों को रौंदा; धरमजयगढ़ वन मंडल में सबसे ज्यादा नुकसान

1

रायगढ़/ रायगढ़ जिले में हाथियों का दल लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों ने 3 दिन में करीब 34 गांव के 131 किसानों की फसलों को रौंद दिया है। नुकसान का आकलन विभाग की ओर से किया जा रहा है। जिले के 2 वन मंडल धरमजयगढ़ और रायगढ़ में 158 हाथियों का दल घूम रहा है। हाथी रात और कभी-कभी दिन में जंगल से निकलकर खेतों तक पहुंच जा रहे हैं। वहीं इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं।

इन गांव में हाथियों ने फसलों को रौंदा

12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक हाथियों ने 34 गांव में फसलों को रौंदा है। इसमें धरमजयगढ़ वन मंडल के सेमीपाली, मेडरमार, सिरकी, रैरूमा, सोनपुर, तेजपुर, बेहरामुड़ा, लामीखार, कुरोपहरी, ढोढ़गांव, खड़गांव, लाहड़ापानी, कटईपाली सी, ससकोबा, जबगा, चरखापारा, करवारजोर, कोयलार, खम्हार गांव शामिल हैं।

इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल के चारमार, भेंगारी, छर्राटांगर, अमलीडीह, सामारूमा, सराईपाली, बरौद, बटुराकछार, चीमटापानी, दनौट, फूलीकुंडा, कया, कमतरा, खुरूजखोल, कांटाझरिया में भी हाथियों ने फसलों को रौंदा है।

About The Author

1 thought on “158 हाथियों का 34 गांवों में उत्पात: रायगढ़ में 3 दिनों में 131 जगह फसलों को रौंदा; धरमजयगढ़ वन मंडल में सबसे ज्यादा नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed