हरियाणा में रिकॉर्ड तीसरी बार भाजपा सरकार: नायब विजयादशमी पर शपथ लेंगे; जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस सरकार, उमर CM पर शपथ की तारीख तय नहीं

0

नई दिल्ली/ हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 54 दिन की चुनावी कशमकश के नतीजे मंगलवार को आए। दोनों राज्यों में 90 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 46। हरियाणा में भाजपा 48 सीटें जीतकर रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में अब तक किसी राजनीतिक दल ने लगातार 3 बार सरकार नहीं बनाई है। जीत का सेहरा बंधा चुनाव से 200 दिन पहले मुख्यमंत्री बनाए गए नायब सिंह सैनी के सिर। चुनाव से पहले ही तय था कि पार्टी जीती तो अगले सीएम नायब ही होंगे। बताया जा रहा है कि उनका शपथ ग्रहण 12 अक्टूबर को विजय दशमी पर होगा। हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा की अगुआई में लड़ रही कांग्रेस 37 सीटें हासिल कर पाई।

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए चुनाव में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। 54 साल के उमर अब्दुल्ला सीएम होंगे। उनकी शपथ की तारीख अभी तय नहीं है।

कांग्रेस-NC गठबंधन ने 48 सीटें हासिल कीं। भाजपा 29 सीटों पर जीती। 15 साल पहले 2009 में भी कांग्रेस और NC गठबंधन की सरकार बनी थी। तब उमर 38 साल के थे और राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।

सबसे पहले हरियाणा चुनाव के 2 चेहरे

1. नायब सिंह सैनी

चुनाव से 200 दिन पहले हरियाणा के सीएम की कुर्सी संभाली। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री का चेहरा भी वही रहे। लाडवा सीट से नायब ने कांग्रेस कैंडिडेट को 16 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। कहा- जनता ने कांग्रेस का झूठ नकार दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब को फोन पर बधाई दी।

चुनाव जीतने के बाद कुरुक्षेत्र में पत्नी सुमन सैनी के साथ नायब सिंह सैनी।

चुनाव जीतने के बाद कुरुक्षेत्र में पत्नी सुमन सैनी के साथ नायब सिंह सैनी।

2. भूपेंद्र सिंह हुडा

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की अगुआई में कांग्रेस की 2019 के मुकाबले 5 सीटें बढ़ीं, लेकिन वह बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई और 37 सीटों पर सिमट गई। हालांकि भूपेंद्र हुडा अपनी सीट से चुनाव जीत गए। गढ़ी सांपला में उन्होंने 71 हजार से ज्यादा वोटों से विपक्षी उम्मीदवार को हराया। रिजल्ट के बाद उन्होंने कहा- जनता का फैसला स्वीकार है।

हरियाणा चुनावों के रुझानों के दौरान फोन पर बात करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

हरियाणा चुनावों के रुझानों के दौरान फोन पर बात करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

एग्जिट पोल में कांग्रेस सरकार का अनुमान, सारे पोल फेल आखिरी फेज की वोटिंग के बाद 5 अक्टूबर को एग्जिट पोल्स आए। भास्कर रिपोर्टर्स सर्वे के अलावा 12 सर्वे एजेंसियों ने हरियाणा के लिए पोल किए। सभी पोल्स में कांग्रेस की सरकार का अनुमान लगाया गया। एक पोल में कांग्रेस को 59 सीटें मिलने के आसार थे, लेकिन नतीजों में सारे पोल फेल हो गए। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा 48 सीटें हासिल कर सत्ता में पहुंची।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed