बिलासपुर के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास सैकड़ों लोगों की बसाहट, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, गूंज रही धमाके की आवाज

218

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पटाखा गोदाम में भीषण आग लगी है। देखते ही देखते आग की लपटें तेजी से उठने लगीं। कुछ ही देर में गोदाम में रखे पटाखे फूटने लगे।भीषण आग से आस-पास अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से पटाखों को डंप कर रखा गया था। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आनन-फानन में आग बुझाना शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है। उनका कहना है कि पटाखा गोदाम की प्रशासन को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कभी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखा गोदाम किसका है, इस गोदाम को संचालन की अनुमति किसने दी है। प्रशासनिक टीम यह भी पता लगाएगी कि गोदाम में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम थे कि नहीं थे।

बता दें कि यह गोदाम जिस जगह स्थित है, वह बाजार का ही हिस्सा है। इसके आसपास सैकड़ों लोगों की बसाहट है। अगर फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो किसी भी तरह का हादसा हो सकता था। मौके पर माहौल देख पुलिस ने लोगों को आगे जाने से मना कर दिया।

About The Author

218 thoughts on “बिलासपुर के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, आसपास सैकड़ों लोगों की बसाहट, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, गूंज रही धमाके की आवाज

  1. I’ve read some just right stuff here. Definitely price bookmarking for revisiting.

    I wonder how much effort you place to create one of these
    fantastic informative site.

  2. Hi, i think that i saw you visited my web site thus i came to “return the favor”.I’m trying to find things to enhance my website!I suppose its ok to use a few of your ideas!!

  3. What’s Taking place i am new to this, I stumbled upon this I’ve found It positively useful and it has helped me out loads. I hope to give a contribution & assist different customers like its aided me. Great job.

  4. It’s actually a nice and useful piece of information. I’m glad that you shared this helpful info with us. Please keep us informed like this. Thank you for sharing.

  5. Good site you have got here.. It’s difficult to find quality writing like yours these days. I really appreciate individuals like you! Take care!!

  6. I know this web site offers quality based content and other material, is there any other web site which presents these kinds of information in quality?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *