मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड: शाह बोले- 15 लाख करोड़ की योजनाएं, टैक्स राहत दी; किसानों को 3 लाख करोड़ मिले
नई दिल्ली/ गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मोदी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। अमित शाह ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में मोदी सरकार ने 15 लाख करोड़ की योजनाएं शुरू कीं, टैक्स राहत दी और किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपए पहुंच गए। शाह ने कहा कि आज देश की आंतरिक सुरक्षा और बाहरी सुरक्षा मजबूत है। इकॉनमी सभी 14 पैमानों पर खरी उतरी है। आज हमारी इकॉनमी में रीढ़ दिखाई देती है।
इस दौरान उन्होंने कहा- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर यानी 15 दिन तक देशभर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे लाखों कार्यकर्ता लगेंगे।
शाह ने गिनाईं 100 दिन की उपलब्धियां…
3 बार सरकार बनाने पर: प्रधानमंत्री ने छोटे से गांव में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। 10 साल में दुनियाभर से अलग-अलग राष्ट्रों ने अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया। लगातार भारत के विकास, सुरक्षा और गरीबों को समर्पित सरकार चलाने के बाद तीसरी बार भाजपा को सरकार बनाने का जनादेश मिला। 60 साल बाद देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है।
10 साल से जारी योजनाओं पर: शिक्षा में पुरातन प्रणाली को समाहित कर नई शिक्षा नीति लाए हैं। मेक इन इंडिया आज पूरी दुनिया में उत्पादन का सबसे चहेता केंद्र है। डिजिटल इंडिया को दुनिया के कई देश समझना चाहते हैं और अपनाना चाहते हैं। बैंकिंग के 13 पैरामीटर्स में हम आगे हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। विदेश नीति में रीढ की हड्डी दिखाई देती है।
गरीबों-महिलाओं के लिए योजनाओं पर: 10 साल में गरीबों को घर, शौचालय, गैस, पानी, बिजली, 5 किलो अनाज और 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम किया है। अगली बार जब चुनाव में जाएंगे तो कोई व्यक्ति बिना घर का नहीं होगा।
युवाओं के लिए रोजगार पर: युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए के पीएम पैकेज की घोषणा की गई है। 5 साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके, भत्ते और एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। केंद्र सरकार ने कई हजार नियुक्तियों का ऐलान किया है।
100 दिन में शुरू हुई योजनाओं पर: 100 दिन में 15 लाख करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की गई हैं। 14 स्तंभों में इन्हें बांटा है। इन्फ्रास्ट्र्क्चर में 3 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू कीं। बधावन में मेगा पोर्ट बनेगा। वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट, अगत्ती मिनिकॉय में नई एयर स्ट्रिप बनाकर पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है। बेंगलुरु मेट्रो, पुणे मेट्रो, ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग मेट्रो और कई मेट्रो प्रोजेक्ट भी लॉन्च किए गए हैं।
किसानों से जुड़े मुद्दों पर: किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 70वीं किश्त जारी की, 9.5 करोड़ किसानों को दी गई। खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ाई गई है। एमएसपी में यूपीए और कांग्रेस सरकारों से कई गुना वृद्धि मोदी सरकार ने की है। हमने बासमती चावल से MSP को हटा दिया है। प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 40% से 20% की है। साथ ही एग्री श्योर नाम का एक नया फंड भी लॉन्च किया है।
मध्यम वर्ग पर: मिडिल क्लास को भी 100 दिनों में कई राहतें दी गई हैं। अब 7 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वन रैंक वन पेंशन का तीसरा वर्जन लागू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनाए जाने हैं। जिनमें 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में और 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में बनेंगे।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.