कांग्रेस के दिग्गजों के साथ चुनावी मंथन करेंगे पायलट: छत्तीसगढ़ संगठन में बदलाव पर लग सकती है मुहर, नियुक्तियों के प्रस्ताव पर भी चर्चा
रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। बताया जा रहा है कि संगठन में बदलाव को लेकर आज अंतिम मुहर लग सकती है। पीसीसी चीफ की टीम ने लिस्ट तैयार कर ली है। नगरीय निकाय और उपचुनाव को लेकर राजीव भवन में दोपहर 12 बजे से मैराथन बैठकें होंगी।
कांग्रेस की बैठक में प्रदेश के लिए नवनियुक्त दोनों प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग भी शामिल होंगे। इसके साथ ही पूर्व CM भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री शिव डहरिया, मो. अकबर समेत तमाम सीनियर नेता बैठक में शामिल होंगे।
About The Author



Explora los mejores casinos en línea clasificados de 2025. Compara bonificaciones, selecciones de juegos y la confiabilidad de las principales plataformas para una experiencia de juego segura y gratificantecasino