जादू-टोने के शक में परिवार के 5 लोगों की हत्या: छत्तीसगढ़ में पीट-पीट कर मार डाला, मृतकों में 3 महिलाएं

0

सुकमा/ छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। रविवार को गांव के ही 5 लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।

घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम

कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से वार करने लगे। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को भी पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस अफसरों का कहना है कि, जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

मृतकों के नाम

  1. मौसम कन्ना, उम्र 60 साल
  2. मौसम बुच्चा, उम्र 34 साल
  3. मौसम बिरी, पति मौसम कन्ना
  4. मौसम अरजो, उम्र 32 साल
  5. करका लच्छी, उम्र 43 साल

पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम

  1. सवलम कन्ना, उम्र 21 साल
  2. सवलम लच्छा
  3. कारम सत्यम, उम्र 35 साल
  4. कुंजाम मुकेश, उम्र 28 साल
  5. पोड़ियाम एंका
  6. सिर्फ टोनही कहने पर ही है 3 से 5 साल की सजा
  7. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया कि, इस मामलों के खिलाफ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 है। इसमें 3 से 5 साल की सजा होती है। हालांकि ऐसे केस में सुनवाई में ही काफी समय लग जाता है। कई बार न्याय मिलने में सालों लग जाते हैं। ऐसे केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाना चाहिए।
  8. बलौदाबाजार में 4 लोगों की हुई थी हत्या
  9. 4 दिन पहले बलौदाबाजार में भी जादू-टोने के शक में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। वहां भी एक ही परिवार के 4 लोगों का हथौड़े से सिर कुचल दिया गया। मृतकों में दो बहनें, भाई और एक साल का एक बच्चा शामिल थे। सभी के शव गुरुवार रात को एक मकान में मिले। इस मामले में भी पुलिस ने गांव के ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed