PM मोदी भारी बारिश के बीच रांची पहुंचे, रोड शो रद्द: 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या होगा रूट?

रविवार दोपहर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे, लेकिन भारी बारिश के कारण उन्हें काफी देर यहीं रुकना पड़ा और खराब मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। पीएम मोदी ने कई कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निपटाए। आज रांची में होने वाला उनका रोड शो भी रद्द करना पड़ा है। प्रधानमंत्री ने टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन से 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई और झारखंड के लोगों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
नई ट्रेनों से टाटानगर में औद्योगिक क्षेत्र को गति मिलेगी: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य झारखंड का संपूर्ण विकास करना है। ताकि यहां कि युवा, किसान और महिलाओं को लाभ मिले और वे आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि आज देश का हर राज्य वंदे भारत ट्रेन चाहता है। नई ट्रेनों की शुरुआत से टाटानगर में औद्योगिक क्षेत्र को गति मिलेगी। लोगों को बाबा बैजनाथ के दर्शन करने में सुविधा होगी। अन्य राज्यों के साथ झारखंड की रेल कनेक्टिविटी बढ़ी है। हमारी सरकार इस पर विशेष जोर रही है।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.