बिलासपुर में पिछले 24 घंटे में 54 मिमी बरसात:अब बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी और उमस, आज भी सामान्य रह सकता है मौसम
बिलासपुर/ बिलासपुर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को सूखे की स्थिति बनी रही। जिसके चलते गर्मी और उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने शनिवार को भी मौसम सामान्य रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। न्यायधानी में गुरुवार की शाम झमाझम वर्षा हुई। देर रात तक हल्की वर्षा का सिलसिला जारी रहा। शहर में 54 मिलीमीटर यानी 2.20 इंच वर्षा दर्ज की गई। जिसके चलते रात में मौसम खुशनुमा हो गया। शुक्रवार की सुबह मौसम में नमी छाई रही। लेकिन, जैसे-जैसे दिन ढलने लगा वैसे ही सूर्य की तपिश बढ़ गई।
आज भी सामान्य रहेगा मौसम
मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ. एचपी चंद्रा के मुताबिक, पश्चिम मध्य बंगाल के खाड़ी व उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के खाड़ी, उत्तर आंध्र प्रदेश तट-ओडिशा तट से दूर एक निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण भी विस्तारित है।
इसके उत्तर दिशा की ओर अगले दो दिनों तक आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। जिससे यह स्थिति बनी है। अभी आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसे ही बने रहेगा।
10 सितंबर के बाद होगी बारिश
मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि, अभी 10 सितंबर तक मौसम ऐसे ही बने रह सकता है। 11 सितंबर को मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद राजस्थान से दक्षिण-पूर्वी मानसून की विदाई की संभावना बन रही है। छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर तक विदाई संभावित है।
About The Author



Schedule-friendly service perfection, optimized our busy lifestyle. Time freedom delivered. Time freedom.
Dry Cleaning in New York city by Sparkly Maid NYC