2 करोड़ में विधानसभा टिकट का सौदा पर नहीं मिला: महिला नेत्री ने दर्ज कराया एफआईआर – 30 लाख दिए थे एडवांस
भुवन वर्मा बिलासपुर 19 अगस्त 2024
राजनांदगांव/ दो करोड़ में टिकट दिलाने का वादा कर ठगने वाले दो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ महिला नेत्री ने राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना में अपराध दर्ज कराया है। रिपोर्ट मे महिला नेत्री नलिनी मेश्राम ने राजनांदगांव निगम एमआईसी सदस्य राजेश गुप्ता और चंपू गुप्ता का जिक्र किया है। महिला नेत्री ने बताया कि दोनो नेताओं ने दो करोड़ में टिकट दिलाने का सौदा किया था।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नौ महीने हो चुके है। रोज नया मामला सामने आ रहा है। दो दिन पहले नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ.चरणदास महंत ने चुनाव में हार की वजह कांग्रेस में एकजुटता की कमी होना बताया था। जानकारी देते चलें कि चुनाव के समय बिलासपुर से भी पांच करोड़ में टिकट खरीदने की बात सामने आयी थी। अब खबर राजनांदगांव से है। एक महिला नेत्री ने दो कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान दो करोड़ में टिकट दिलाने का सौदा करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला का नाम नलिनी मेश्राम है।
महिला नेत्री ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत में बताया कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव के दौरान विधानसभा टिकट 2 करोड़ में दिलाने का वादा किया। एडवांस में 30 लाख रूपये भी दिया है। महिला के अनुसार दोनों नेताओं का नाम राजेश गुप्ता और चंपू गुप्ता है। दोनो निगम में एमआईसी सदस्य भी हैं।
नलिनी मेश्राम के अनुसार दोनो नेताओं ने राजनांदगांव स्थित सर्किट हाउस में राहुल गांधी के तथाकथित करीबी घनश्याम विश्वकर्मा से मुलाकात कराया।बातचीत के दौरान दो करोड़ में टिकट का सौदा पक्का हुआ। इसके बाद चारो एक साथ दिल्ली गए। झांसा दिया कि तीन चार दिनों के भीतर राहुल गांधी से मुलाकात कराएं।
नलिनी के अनुसा्र राहुल गांधी से मुलाकात प्रक्रिया के पहले 16 जुलाई 2023 को राजेश गुप्ता को 30 लाख रुपए दिए। बावजूद इसके टिकट नहीं मिली। इसके बाद रूपया वापस करने को लेकर दोनो नेताओं का कई बार चक्कर लगाई। अभी तक एक भी रूपया वापस नहीं हुआ है। नलिनी के अनुसार मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भी शिकायत की है। साथ ही राष्ट्रीय नेताओं से भी शिकायत कर सख्त कदम उठाने को कहा है।
पुलिस ने नलिनी की शिकायत पर दोनो नेताओं के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी दोनो कांग्रेस नेताओ को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार भी हो चुके हैं। चंपू गुप्ता डोंगरगढ़ विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी है। कई बार बैठक लेने के लिए अक्सर डोंगरगढ़ आता जाता है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों के खिलाफ जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.